अक्टूबर 2018 से बिजली के आधे दाम देने होंगे। यानि अब तक आप 4.50 रूपए प्रति यूनिट देते थे। वही अब 1 अक्टूबर 2018 से 2.50 रूपए प्रति यूनिट देना होगा। लेकिन ये दर सिर्फ हरियाणा में लागु होंगे। हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को अब कुछ राहत मिल सकती है, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य में बिजली शुल्क कम करने की घोषणा की है।
बताया जा रहा है की 200 यूनिट तक की मासिक खपत पर बिजली शुल्क को ₹ 2.50 प्रति यूनिट करने की घोषणा की। राज्य विधानसभा में बोलते समय खट्टर गरीब परिवारों के लोगों के लिए और छूट की घोषणा करते हुए कहा कि यदि परिवार 50 यूनिट तक बिजली की मासिक बिजली खपत को सीमित करता है, तो बिजली की दर ₹ 2 प्रति यूनिट होगा।
खट्टर ने आगे कहा कि कम टैरिफ मासिक आधार पर उपभोक्ताओं करीब ₹ 437 रुपए महीने के बचा सकेगे। इसे ऐतिहासिक निर्णय के रूप में मानते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य में 40 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को फायदा होगा।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य में उन ‘धनी’ (गांवों) को मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराए जाएंगे जो गांवों के एक किलोमीटर के ‘लाल डोरा’ के भीतर स्थित हैं। लाल डोरा उस भूमि को कहा जाता है जो गांव अबादी (निवास) का हिस्सा है और इसका उपयोग केवल गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए किया जाता है।

Comments